राहुल गांधी ने सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों को चाय पर बुलाया, पवन खेड़ा बोले- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

SHARE:

राहुल गांधी ने सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों को चाय पर बुलाया, पवन खेड़ा बोले- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। दिल्ली से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाया है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होने की बात सामने आई है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी देशभर में सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता। पवन खेड़ा के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की तैयारी में है। पार्टी इस मुद्दे को लेकर देशभर में प्रदर्शन करने की रणनीति पर आगे बढ़ सकती है।

राहुल गांधी द्वारा सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों को चाय पर बुलाए जाने के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि बैठक में आंदोलन को लेकर क्या फैसला लिया जाता है और कांग्रेस आगे किस तरह विरोध प्रदर्शन को देशव्यापी रूप देगी। फिलहाल, कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर बैठक और पवन खेड़ा के बयान पर राजनीतिक हलकों में नजर बनी हुई है। अब राहुल गांधी की ओर से बुलाई गई हाई-टी बैठक को विपक्ष की आगे की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ आंदोलन को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस या विरोध प्रदर्शन पर भी विचार किया जा सकता है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य