बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, चीन का सफर खत्म

SHARE:

बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, चीन का सफर खत्म

दिल्ली 17 सितम्बर / एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत के साथ ही पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश और खराब मैदान के कारण रद्द हो गया। बांग्लादेश और चीन के बीच 17 सितंबर को होने वाला मुकाबला एक भी गेंद खेले बिना समाप्त घोषित कर दिया गया। सीडिंग नियम के तहत बेहतर रैंकिंग वाली बांग्लादेश की टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया, जबकि चीन की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। निर्धारित समय पर मैदान गीला होने के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। अंपायरों ने परिस्थितियों का तीन बार निरीक्षण किया, लेकिन मैदान की स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं होने के कारण मुकाबला शुरू करने का फैसला नहीं लिया जा सका। आखिरकार मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

बिना एक भी गेंद खेले बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा, कैसे हुआ ये कमाल? | bangladesh qualified semi final asian games 2026 women cricket china match abandoned

एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सीडिंग व्यवस्था लागू होने के कारण मैच रद्द होने का सीधा फायदा बांग्लादेश को मिला। महिला टी20 रैंकिंग में बांग्लादेश 10वें स्थान पर है, जबकि चीन 36वें स्थान पर है। ऐसे में नियमों के मुताबिक बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में जगह दी गई।इस तरह बांग्लादेश की टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी गेंद खेले बिना अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। अब उसके पास पदक जीतने का मौका है। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने पर टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगी। वहीं सेमीफाइनल में हारने की स्थिति में भी उसके पास कांस्य पदक जीतने का अवसर रहेगा।

बांग्लादेश ने 103 रन डिफेंड कर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत से होगी भिड़ंत - womens asia cup 2026 bangladesh defend 103 against uae to book semifinal clash vs ...

मुकाबला रद्द होने का फैसला एशियन गेम्स की प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.10.2 के तहत लिया गया। इस प्रावधान के अनुसार, यदि क्वार्टरफाइनल मुकाबला किसी कारण से नहीं हो पाता है तो बेहतर सीड या रैंकिंग वाली टीम को अगले चरण में प्रवेश दिया जाता है।अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अभियान पर नजर है। भारत अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम 2022 एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीत चुकी है और इस बार भी उसकी कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी।

महिला क्रिकेट के अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से होगा, जबकि श्रीलंका और मलेशिया के बीच भी अंतिम आठ का मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब इन मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि अंतिम चार में उसके साथ कौन-कौन सी टीमें जगह बनाती हैं।

hmnews india
Author: hmnews india

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य