गुरुग्राम , हादसा या हमला आरोपी ने पुलिस को क्या बताया

SHARE:

गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन केस में अब बड़ा एक्शन हुआ है। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई इस जांच में अब पुलिस ने मामले को और गंभीर कर दिया है।CCTV फुटेज और सामने आए वीडियो की जांच के बाद FIR में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS भी जोड़ दी गई है। लेकिन गिरफ्तारी के बाद भी इस केस की सबसे बड़ी गुत्थी अभी बाकी है। आखिर उस दिन सड़क पर हुआ क्या था? क्योंकि पीड़िता और आरोपी पक्ष की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। सिया का आरोप है कि घटना वाले दिन कार सवार उन्हें परेशान कर रहे थे।सिया के मुताबिक, कार बार-बार उनके पास आ रही थी और उन्हें डर लग रहा था कि कहीं एक्सीडेंट न हो जाए।इसी डर से उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई।लेकिन सिया का आरोप है कि इसके बावजूद कार उनका पीछा करती रही।और जब आगे बाइक की रफ्तार कम हुई…तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।सिया का कहना है कि टक्कर के बाद आरोपी मौके पर नहीं रुका और वहां से फरार हो गया।सिया इसे महज हादसा नहीं मान रही हैं।उनका आरोप है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया।उन्होंने कार में मौजूद लोगों पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है।हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

वहीं आरोपी कल्याण के वकील की दलील इससे बिल्कुल अलग है।आरोपी पक्ष का कहना है कि कल्याण ने जानबूझकर बाइक को टक्कर नहीं मारी थी।वकील के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और ओवरटेक करते समय लापरवाही की वजह से टक्कर हुई।आरोपी पक्ष ने शराब के नशे में होने के आरोप को भी खारिज किया है।वकील का कहना है कि टक्कर के बाद कल्याण घबरा गया था और उसे डर था कि बाइक सवार उसके साथ मारपीट कर सकते हैं।इसी डर की वजह से वह मौके से चला गया।वहीं आरोपी पक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।यानी एक तरफ सिया इसे जानबूझकर किया गया हमला बता रही हैं…और दूसरी तरफ आरोपी पक्ष इसे सड़क पर हुई लापरवाही की वजह से हुई टक्कर बता रहा है। लेकिन अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है।पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के विश्लेषण के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ी गई है।अब पुलिस आरोपी से टक्कर की पूरी घटना और उसके बाद मौके से फरार होने को लेकर पूछताछ करेगी।यानी पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कार और बाइक के बीच टक्कर आखिर किन परिस्थितियों में हुई?क्या यह सिर्फ एक सड़क हादसा था?या फिर सिया के आरोप के मुताबिक उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया? इन सवालों का जवाब अब CCTV, बयानों और दूसरे सबूतों से तलाशा जाएगा।इस पूरे मामले पर हरियाणा के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने भी सरकार का पक्ष रखा है।मंत्री ने साफ कहा है कि कानून सभी के लिए बराबर है।जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।यानी सरकार की तरफ से भी साफ संदेश है कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो…दोष साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस केस में आरोपी कल्याण पुलिस की गिरफ्त में है।एक तरफ सिया हैं, जिनका आरोप है कि उन्हें जानबूझकर कार से टक्कर मारी गई।दूसरी तरफ आरोपी का पक्ष है, जो इसे लापरवाही से हुआ हादसा बता रहा है।और तीसरी तरफ गुरुग्राम पुलिस है, जिसने जांच के बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब असली सवाल यही है—क्या गोल्फ कोर्स रोड पर हुई यह टक्कर महज एक हादसा थी?या फिर सिया को जानबूझकर निशाना बनाया गया?आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है…हत्या के प्रयास की धारा जुड़ चुकी है…लेकिन इस केस का अंतिम सच अब पुलिस की जांच और सामने आने वाले सबूत तय करेंगे। क्योंकि सड़क पर हुई एक टक्कर ने अब बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—हादसा था…या जानबूझकर किया गया हमल

hmnews india
Author: hmnews india

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य