गुरुग्राम में बेटे को मारने आए थे हमलावर, गोली पिता को लगी; पुरानी रंजिश में हत्या का शक

SHARE:

गुरुग्राम 11 सितम्बर / गुरुग्राम के बसई रोड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी। बाइक पर आए तीन हमलावरों ने कथित तौर पर एक किशोर की हत्या का बदला लेने के लिए हमला किया, लेकिन निशाना चूक गया और गोली उसके पिता महेंद्र को लग गई। अस्पताल में महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना 10 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। बसई निवासी महेंद्र अपने बेटे साहिल के साथ बाइक से सदर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे।
आरोप है कि बाइक सवार हमलावरों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली महेंद्र के पेट में लगी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे साहिल का दावा है कि हमलावर उसे मारने आए थे। उसके मुताबिक, परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी और हमला उसी का बदला लेने के लिए किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, इस रंजिश का संबंध जनवरी 2025 के एक हत्या मामले से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और मकसद की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

hmnews india
Author: hmnews india

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य