Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 23, 2026 3:52 am

आचार्य लोकेशजी,मंत्री कपिल मिश्रा ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन 12 जुलाई रविवार को करेंगे

आचार्य लोकेशजी,मंत्री कपिल मिश्रा ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन 12 जुलाई रविवार को करेंगे

विश्व शांति केंद्र में सभी सुविधाओं से युक्त होगा ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली/ गुरुग्राम, 10 जुलाई: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से नव-निर्मित ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे करेंगे |उद्घाटन समारोह पूज्य आचार्य लोकेशजी की ऐतिहासिक अमेरिका शांति एवं सद्भावना यात्रा से स्वदेश वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अमेरिका में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलनों में आचार्य लोकेश जी के नेतृत्व में चलाए गए “We Support Peace” अभियान एवं “War-Free World” के संदेश को व्यापक वैश्विक समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात उनके स्वदेश आगमन पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

विश्व शांति केंद्र में स्थापित ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) एवं संबद्ध उपचार पद्धतियों की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एस. एन. पाण्डेय के कुशल नेतृत्व तथा अनुभवी एवं प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल द्वारा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, जोड़ों के रोग, तनाव एवं अन्य दीर्घकालिक (क्रॉनिक) रोगों का प्राकृतिक एवं समग्र चिकित्सा पद्धति के माध्यम से बिना किसी दुष्प्रभाव के प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह केंद्र रोग निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, योग, जीवनशैली सुधार एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अहिंसा विश्व भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश तिवारी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में पूज्य आचार्य लोके जी “स्वस्थ व्यक्ति – स्वस्थ समाज – शांतिमय विश्व” के संकल्प को साकार करने के लिए अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करेंगे। वे अहिंसा, करुणा, मानवता तथा भारतीय जीवन-दर्शन पर आधारित समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को प्रस्तुत करते हुए “War-Free, Healthy and Peaceful World” के निर्माण का संदेश देंगे।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि, चिकित्सक, सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक समारोह में सहभागिता करेंगे।अहिंसा विश्व भारती ने सभी स्वास्थ्य-जागरूक नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर प्राकृतिक स्वास्थ्य, अहिंसा एवं विश्व शांति के इस जनकल्याणकारी अभियान का सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!