Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 3:57 am

गुरुग्राम में एनकाउंटर ,4 बदमाश ढेर ,3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम: 10 जुलाई 2026

गुरुग्राम पुलिस ने अपराध एवं संगठित गैंगों के विरुद्ध अपनी “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत एक अत्यंत साहसिक एवं कार्यवाही करते हुए अपराधियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्यवाही एवं रणनीतिक घेराबंदी के चलते फिरौती के लिए संभावित हत्याकांड को समय रहते रोक लिया गया। पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 04 बदमाश मारे गए, जबकि 01 गंभीर रूप से घायल बदमाश को गिरफ्तार करके उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान 03 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

▪️ पिछले कुछ दिनों से प्राप्त हो रही intelligence input तथा कुछ पीड़ित परिवारों को प्राप्त धमकियों को मध्य नजर रखते हुए सभी संभावित घटना स्थल पर अलग अलग क्राइम टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान एक प्राप्त सूचना पर क्राइम टीम सेक्टर 40, 39, 17 द्वारा उपरोक्त घटना स्थल की घेर बंदी की गई हालांकि घेरबंदी से तुरंत पहले विदेश मे बैठे एक गैंगस्टर के 5 शूटर द्वारा संबंधित एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग की जा रही थी। दौराने घेरबंदी व मौका की सूझ बुझ से उपरोक्त cia इंचार्ज ने अपनी टीम सहित नियमनुसार कार्यवाही की और दौराने कार्यवाही सभी संबंधित नियमानुसार कदम उठाए गए। जो मौका पर अचानक हुई इस मुठभेड़ मे पांचों शूटरों को गोली लागि जिनमे से 4 को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया व एक गंभीर रूप ए घायल होने पर उपचारधीन है। आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियों से 3 पुलिसकर्मी घायल हुए जो की उपचारधींन है।

▪️ व्यवसायी के मकान पर हमला करने पहुंचे बदमाश: दिनांक 09.07.2026 को समय रात करीब 9:50 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसकी नंबर प्लेटों को काली टेप से ढका गया था, घटनास्थल पर पहुंची। वाहन में सवार पांच हथियारबंद बदमाशों में से तीन नीचे उतरे और व्यवसायी विशाल बेरी के मकान तथा आसपास के मकानों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटना के दौरान एक आरोपी विदेश में बैठे नामी मुख्य अपराधी के निर्देश पर मोबाइल फोन से पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहा था।

▪️ पुलिस ने आत्मसमर्पण का अवसर दिया, बदमाशों ने पुलिस पर बरसाई गोलियां: घटनास्थल पर पहले से तैनात पुलिस टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी करके आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की स्पष्ट चेतावनी दी। किन्तु आरोपियों ने पुलिस की चेतावनी को अनदेखा करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें निम्नलिखित पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए:-
1. सिपाही मंजीत सिंह
2. सिपाही शमशेर सिंह
3. सहायक-उप-निरीक्षक सुनील कुमार

▪️ पुलिस की जवाबी कार्यवाही 04 आरोपी ढेर व 01 घायल: लगातार हो रही जानलेवा फायरिंग के बीच पुलिस अधिकारियों ने पहले हवाई फायर करके आरोपियों को पुनः चेतावनी दी। जब आरोपी लगातार पुलिस पर गोलियां चलाते रहे, तब पुलिस ने कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षा, आमजन की सुरक्षा एवं आरोपियों को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्यवाही की, जिसमें सभी पांचों आरोपी गोलियां लगने से घायल हो गए। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 04 आरोपियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक आरोपी गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाराधीन है।

▪️मृत आरोपियों की का विवरण:
1. दीपा उर्फ संदीप निवासी जिला फतेहाबाद।
2. आर्यन निवासी जिला रोहतक।
3. नितिन निवासी जिला रोहतक।
4. अंकित निवासी जिला रोहतक।

▪️घायल आरोपी का विवरण:

1. शिवम निवासी जिला मेवात ।

▪️ आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड: उपरोक्त आरोपियों के प्रारम्भिक अपराधिक रिकार्ड के अवलोकल से ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी नितिन के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व अवैध हथियार रखने के सम्बन्ध में 02 अभियोग जिला रोहतक में तथा आरोपी दीपा उर्फ सन्दीप के खिलाफ आर्मज एक्त, एनडीपीएस एक्त तथा विभिन्न प्रकार से संगीन अपराधों से सम्बन्धित 14 अभियोग अंकित है। पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड को गहनता से खंगाला जा रहा है।

▪️ वैज्ञानिक जांच: घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। घटनास्थल पर सीन-ऑफ-क्राइम टीम, एफएसएल, बैलिस्टिक विशेषज्ञ सर्च टीम को मौका पर बुला कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति मे वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करके सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

▪️ घटनास्थल से बरामदगी: आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग किए गए 05 आधुनिक पिस्टल, 50 से ज्यादा खाली खोल, काफी मात्र मे जिंदा कारतूस तथा 01 स्कोर्पियो गाड़ी घटनास्थल से की बरामद की गई है।

▪️ निम्नलिखित धाराओं में किया अभियोग अंकित: उपरोक्त घटना के सम्बंध में पुलिस थाना डीएलएफ, गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 111(3), 111(4), 121(1), 132, 221, 262, 3(5) के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ गुरुग्राम पुलिस का संदेश: गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध, गैंगवार, रंगदारी, अवैध हथियारों एवं कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा तथा आमजन की सु

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!