Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 4:32 am

17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती, कांग्रेस में लगातार कुमारी शैलजा की उपेक्षा हो रही है: डा. अर्चना गुप्ता

वंशवाद के चलते पूर्व सीएम हुड्डा ने किसी कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम आगे नहीं बढ़ाया: डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति में डूबी हुई है: डा. अर्चना गुप्ता

नायब सरकार में सभी 90 विधानसभाओं में बह रही है विकास की गंगा: डा. अर्चना गुप्ता

17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, कोरियावास, भिवानी मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे साथ ही कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे

चंडीगढ़, 7 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रोहतक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में उनके साथ पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर प्रदेश मीडिया से प्रभारी शमशेर सिंह खरक और जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका माैजूद रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति में डूबी हुई है। यही कारण है कि राज्यसभा सांसद रहते हुए भी बेटे को लोकसभा चुनाव लड़ाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की और केवल परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को भी सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने कुमारी शैलजा का जिक्र करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ महिला नेता होने के बावजूद कुमारी शैलजा की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद इतना हावी है कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वंशवाद के चलते पूर्व सीएम हुड्डा ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम आगे नहीं बढ़ाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और ईमानदारी व निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह साबित किया है कि चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री और किसान का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। भाजपा में परिवारवाद या राजनीतिक वंशवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए पूर्व सीएम हुड्डा ने सिर्फ रोहतक पर ध्यान दिया। जबकि मनोहर और नायब सरकार ने सभी 90 विधानसभाओं में विकास की गंगा बहाई है।
कुमारी शैलजा के भाजपा में आने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भाजपा की विचारधारा से जुड़ना चाहता है तो पार्टी उसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान देने वाली राजनीतिक पार्टी है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतक और सिरसा दोनों क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन पर बोलते हुए कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जींद में एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, जम्मू-कटरा हाईवे के हरियाणा हिस्से, कोरियावास मेडिकल कालेज तथा भिवानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे।

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री आरति राव, मंत्री श्याम सिंह राणा और मंत्री अनिल विज जिम्मेदारियां तय की है

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी, कोरियावास में मंत्री आरती राव, कुरुक्षेत्र में मंत्री श्याम सिंह राणा तथा अंबाला में मंत्री अनिल विज कार्यक्रमों से ऑनलाइन जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, साइकिलों, मोटरसाइकिलों, इलेक्ट्रिक स्कूट

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!