Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 5:00 am

एचटेट पेपर में हुई भयंकर धांधली, पूरे मामले की हो जांच, दोषियों पर हो कार्रवाई- हुड्डा

एचटेट पेपर में हुई भयंकर धांधली, पूरे मामले की हो जांच, दोषियों पर हो कार्रवाई- हुड्डा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि एचटेट पेपर में भयंकर स्तर की धांधली हुई है। इसमें गलत ओएमआर शीट बांटने, गलत प्रश्नपत्र दिए जाने से लेकर बिना सील का पेपर बांटने तक की शिकायत के सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि बीजेपी सरकार पेपर नहीं करवा रही, बल्कि अभ्यर्थियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उदाहरण दिया कि अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में पैराग्राफ पार्ट-4 का हवाला देकर करीब 10 सवाल पूछ लिए गए। लेकिन हैरत की बात यह है कि पूरे पेपर में वो पैराग्राफ था ही नहीं। तो अभ्यर्थी किसके आधार पर जवाब दें?

कैथल में प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट में सीरियल नंबर ही अलग-अलग पाए गए। रेवाड़ी में जो प्रश्नपत्र थे, वो सीलबंद ही नहीं थे। कई प्रश्नों इस हद तक गलतियां थी कि उनको देखकर किसी भी अभ्यर्थी का माथा घूम जाए।

पूरे पेपर को ऐसे नौसिखिया तरीके से बनाया गया था कि उसमें ट्रांसलेशन से लेकर सेंटेंस फॉरमेशन तक, सबकुछ गलत था। व्यवस्थाओं का आलम ये था कि रेवाड़ी के सेंटर्स में 24 अभ्यर्थी आए, लेकिन वहां पर प्रश्नपत्र सिर्फ 20 ही पहुंचे। कैथल में बाकायदा अभ्यर्थियों ने बताया है कि उनके प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर ही अलग-अलग दे दिए गए और ये सील बंद भी नहीं थे।

रेवाड़ी में तो एक केंद्र में अव्यवस्थाओं से नाराज होकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा का ही बहिष्कार करना पड़ा। क्योंकि परीक्षार्थियों को अंग्रेजी सब्जेक्ट की जगह अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र पकड़ा दिया गया। कई जगहों पर अभ्यर्थियों को आधे घंटे से भी ज्यादा देरी से पेपर मिले।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यहां पेपर सेट करने से लेकर, पेपर वितरण, सेंटर मैनेजमेंट और छात्रों की शिकायतों की अनदेखी करने समेत हर स्तर पर धांधली हुई है। यानी ये सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है।

आज हालात यह हो गए हैं कि सरकार बोर्ड के एग्जाम से लेकर भर्ती तक, कोई भी पेपर बिना धांधली और बिना गड़बड़ी के कारवा ही नहीं पा रही। क्योंकि सरकार का सारा ध्यान पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर रहता है। नीट से लेकर एचएसएससी और एचपीएससी तक हर पेपर लीक हो रहा है।

परीक्षाओं की गड़बड़ियों में ही अभ्यर्थियों को इस तरह उलझ के रख दिया जाता है कि भर्ती तक ये लोग पूरी तरह हताश और निराश हो जाएं। और सरकार को भर्तियां निकालनी ही ना पड़ें। यही वजह है कि आज हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर वन है। हालत ये है की फोर्थ क्लास सफाई कर्मी की पोस्ट के लिए भी आज हरियाणा के एम.फिल. होल्डर युवा आवेदन कर रहे हैं। हाल ही में हिसार स्थित लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी से ये खबर आई, जहां पर एक चपरासी की पोस्ट के लिए 343 कैंडीडेट्स लाइन में लगे, जिनमें पोस्ट ग्रेजुएट और एम.फिल. तक किए हुए अभ्यर्थी शामिल थे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एचटेट में हुई तमाम गड़बड़ियां की निष्पक्ष जांच करवाने, अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही है तमाम शिकायतों का संज्ञान लेने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!