साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-57 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर Byju’s में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने मौके से 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है और ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे कई अहम उपकरण भी बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) साइबर गौरव फोगाट के निर्देश पर की गई। थाना साइबर पश्चिम, गुरुग्राम के प्रभारी निरीक्षक संदीप की टीम ने तकनीकी जांच और सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए इस अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।
पुलिस के मुताबिक, यह कॉल सेंटर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और यहां से संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
रविश कुमार (10वीं पास)अंकित कुमार (BA)गौलू कुमार (BA)रविकांत (B.Sc)टुनर कुमार (12वीं)जितेंद्र कुमार (B.Sc) सभी आरोपी बिहार के नवादा जिले के गांव जमुनावन के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 20 से 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि:इस गिरोह का मुख्य आरोपी रवीश कुमार है आरोपी फेसबुक पर Byju’s में टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर विज्ञापन चलाते थे जैसे ही कोई व्यक्ति संपर्क करता, उसे नौकरी का लालच देकर अलग-अलग बहानों से पैसे मांगे जाते
इनमें शामिल थे:रजिस्ट्रेशन फीस चयन (Selection) शुल्क अन्य प्रोसेसिंग चार्ज ठगी की रकम आरोपी द्वारा दिए गए QR कोड पर ट्रांसफर करवाई जाती थी मुख्य आरोपी अपने साथियों को ठगी गई रकम में से 20 से 30 प्रतिशत कमीशन देता था।
बरामदगी में मिले अहम सबूत छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
15 मोबाइल फोन ,5 एटीएम कार्ड ,कई सिम कार्ड ,फर्जी Byju’s आईडी कार्ड ,कॉल करने के लिए तैयार की गई स्क्रिप्ट बरामद की है।
मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस की जांच में पुलिस को ठगी से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें कॉलिंग स्क्रिप्ट और फर्जी दस्तावेज शामिल हैं। संगठित तरीके से चल रहा था गिरोह गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे:
संगठित तरीके से कॉल सेंटर चलाते थे लोगों को नौकरी का झांसा देकर फोन करते थे फिर उनसे पैसे लेकर संपर्क तोड़ देते थे इस गिरोह का मुख्य मकसद बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाकर उनसे पैसा ऐंठना था।
जांच जारी, और हो सकते हैं बड़े खुलासे ,,,,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच जारी है और उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।
पुलिस की अपील गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि: किसी भी ऑनलाइन जॉब ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या स्रोत से जानकारी जरूर जांचें किसी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने से बचें।


















