Breaking News
डीसी अजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता की खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार निरीक्षण तेज करने के दिए निर्देश हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  – इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध ड्राइविंग को लेकर महिलाओं की प्रति धारणा बदलने को निकाली कार रैली ‘क्वीन ऑफ द रोड’ महिला कार रैली में महिलाओं ने दिखाया जोश व आत्मविश्वास लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार एसिड घटना बारे भी की जा रही है गहनता से पूछताछ महिला को दुरुस्त हालत में डाक्टरों द्वारा अस्पताल से किया जा चुका है डिस्चार्ज हरियाणा में पिछले 10 महीनों में कहां-कहां भूकंप आया, जानिए 27 जून, 2025: महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। पश्चिम एशिया तनाव : तेल-गैस संकट से बढ़ सकती है महंगाई, उद्योगों पर बढ़ेगा दबाव गुरुग्राम समेत औद्योगिक शहरों में ऑटो, टेक्सटाइल और केमिकल उद्योग प्रभावित होने की आशंका,

March 10, 2026 11:57 pm

डीसी अजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता की खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार निरीक्षण तेज करने के दिए निर्देश

शिकायत निवारण तंत्र और जागरूकता कार्यक्रम मजबूत करने के निर्देश बैठक में डीसी अजय कुमार ने जिले में शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों को शामिल करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

डीसी अजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता की

खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार निरीक्षण तेज करने के दिए निर्देश

गुरुग्राम, 10 मार्च।
डीसी अजय कुमार ने मंगलवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा तथा स्वस्थ आहार प्रथाओं को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। जिला स्तर पर आयोजित इस पहली बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही खाद्य सुरक्षा पहलों की प्रगति का आकलन करना था।

बैठक के दौरान जिले में फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) द्वारा अपनाए जा रहे फ़ूड सेफ़्टी मानकों तथा स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डीसी, जो समिति के चेयरमैन भी हैं, को गुरुग्राम जिले में लागू खाद्य सुरक्षा उपायों की वर्तमान स्थिति तथा नागरिकों को सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए फ़ूड सेफ़्टी विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी गई।

खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

डीसी अजय कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निरीक्षण टीमों को सक्रिय रखते हुए अनहेल्थी तथा एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए, विशेषकर बच्चों को लक्षित कर बेचे जाने वाले उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा गलत ब्रांडिंग वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के भी निर्देश दिए।

बाजार निरीक्षण और सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर

डीसी ने पूरे जिले में बाजारों की जांच और निरीक्षण तेज करने पर बल देते हुए वैज्ञानिक पद्धति से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि उनकी जांच कर रिपोर्ट प्रशासन के साथ साझा की जा सके और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने फ़ूड सेफ़्टी एक्ट का उल्लंघन करने वाले फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर्स के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

शिकायत निवारण तंत्र और जागरूकता कार्यक्रम मजबूत करने के निर्देश

बैठक में डीसी अजय कुमार ने जिले में शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों को शामिल करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

बैठक में सीटीएम सपना यादव, एसीपी कुलदीप, डीएफएससी डॉ अशोक रावत, डीईओ कैप्टन इंदु बोकन, सीएमओ डॉ लोकवीर सिंह, एफएसओ संदीप, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिमरन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

शिकायत निवारण तंत्र और जागरूकता कार्यक्रम मजबूत करने के निर्देश बैठक में डीसी अजय कुमार ने जिले में शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों को शामिल करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

डीसी अजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता की खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार निरीक्षण तेज करने के दिए निर्देश

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  – इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार एसिड घटना बारे भी की जा रही है गहनता से पूछताछ महिला को दुरुस्त हालत में डाक्टरों द्वारा अस्पताल से किया जा चुका है डिस्चार्ज

हरियाणा में पिछले 10 महीनों में कहां-कहां भूकंप आया, जानिए 27 जून, 2025: महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!