दिल्ली, 23 फ़रवरी 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में CM जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसका मकसद है—राजधानी के नागरिकों की शिकायतों का तेज, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह platform केवल एक डिजिटल सुविधा नहीं, बल्कि सुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। अब लोग घर बैठे अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।
इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। एक ही प्लेटफॉर्म पर आप इन प्रमुख विभागों से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं—
दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग।
सरकार का दावा है कि हर शिकायत का निपटारा अधिकतम 15 दिनों के भीतर किया जाएगा।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:
-
नागरिक आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर शिकायत दर्ज करेंगे।
-
मोबाइल नंबर डालकर OTP से सत्यापन होगा।
-
समस्या का पूरा विवरण भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं।
-
शिकायत जमा होते ही सिस्टम एक unique reference ID देगा, जिससे शिकायत की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।
-
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मॉनिटर होगी और हर स्तर पर SMS के जरिए जानकारी मिलेगी।
तीन-स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था:
-
जन शिकायत समाधान अधिकारी
-
अपील प्राधिकारी
-
अंतिम अपीलीय प्राधिकारी
यदि तय समय में समाधान नहीं होता या नागरिक संतुष्ट नहीं होता, तो शिकायत अपने-आप अगले स्तर पर पहुंच जाएगी।
पुरानी शिकायतों को नई शिकायत से लिंक करने और reminder भेजने की सुविधा भी दी गई है।
यह प्लेटफॉर्म डिजिटल इंडिया की सोच से प्रेरित होकर एक single-window system के रूप में तैयार किया गया है।
शिकायत दर्ज करने के चार माध्यम:
-
Online portal
-
Mobile app
-
Call सेंटर नंबर 1902
-
Offline माध्यम (मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर)
सरकार का कहना है कि यदि किसी स्तर पर समाधान नहीं हो पाता, तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, पहली बार राजधानी में सभी सरकारी संपत्तियों का डिजिटल record तैयार करने के लिए asset management पोर्टल भी शुरू किया गया है। आने वाले समय में WhatsApp आधारित सेवाएं भी शुरू होंगी, जिससे विभागों से जुड़ी शिकायतें और सेवाएं और आसान हो जाएंगी। इसके अलावा, e-District सेवाओं को Common Service Center नेटवर्क से जोड़ा गया है, ताकि लोग छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाएँ।
कुल मिलाकर, सीएम जनसुनवाई पोर्टल दिल्ली में शिकायत निवारण व्यवस्था को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा डिजिटल कदम माना जा रहा है।

















