Breaking News
प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 44 वाहन चालकों के चालान करके, किया 04 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना शोर वो मचा रहे जो मंदिर बनते देखना नहीं चाहते थे, राम मंदिर निर्माण के लिए हम जेल गए, लाठियां खाईं और चोट के कारण सिर का ऑपरेशन कराया” – ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है: डा. अर्चना गुप्ता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे गणना प्रपत्र सैनी साहब, आप सीएम हैं, बहानेबाजी नहीं, चैनत में टी लगवाएं – दुष्यंत चौटाला

June 27, 2026 10:45 pm

Gurugram डीएचबीवीएन देगा कर्मचारियों को 2000 रुपए ‘दिवाली टोकन गिफ्ट’

गुरुग्राम, 16 अक्तूबर 2025 ।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सी और डी श्रेणी के सभी कर्मचारियों को दिपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट मिलेगा।

प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रुपये 2000 (दो हजार) का ‘दिवाली टोकन उपहार’ देने का फैसला किया है। सभी सी और डी श्रेणी के समानांतर पात्र कर्मचारियों को दिपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट के रूप में 2000 रुपए की राशि दी जाएगी। दिवाली-2025 टोकन उपहार का भुगतान कर्मचारियों के सीधे बैंक खातों में किया जाएगा, जो एक अक्तूबर 2025 तक सेवा में हैं।

हिसार मंडल के आयुक्त एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने दिवाली पर्व की मंगल कामना करते हुए कहा कि जीवन को हर दीप पवित्र प्रज्वलित और प्रकाशित करता रहे।

उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 19000 कर्मचारियों को यह दीवाली टोकन गिफ्ट की राशि दी जाएगी। इसमें बिजली निगम के सभी सी और डी श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधित, एचकेआरएनएल के माध्यम से लगे हुए कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट बेस, पार्ट टाइम, डीसी रेट के सभी ऑन रोल कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

डीएचबीवीएन के वित्त निदेशक रतन कुमार वर्मा ने बताया कि सभी डीडीओ एवं कार्यकारी अभियंता को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों को दिवाली टोकन उपहार का भुगतान दिवाली से पहले ही कर दिया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!