Gurugram दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के साथ संपन्न

SHARE:

गुरुग्राम, 16 अक्टूबर- जिला बाल कल्याण परिषद, गुरुग्राम के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2025 के तीसरे दिन 37 स्कूलों के लगभग 300 बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस महोत्सव का आयोजन हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार और डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हूड्डा ने बताया कि तीसरे दिन का कार्यक्रम सिविल लाइन्स स्थित जॉन हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रमुख प्रतियोगिताओं में ग्रुप डांस, सोलो सॉन्ग, देशभक्ति समूह गीत, एकल नृत्य, थाली पूजन/कलश सजावट और फन गेम (बॉयज व गर्ल्स) शामिल थे। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अरविन्द्र जीत, डॉ. विनीत कुमार, संजय सुनेजा, मुकेश तनेजा, वीरेंद्र सेहरा, मोंटी शर्मा, निकिता, कंचन, सैलेन्द्र, डॉ. संदीप मैहरा, महिमा, प्रीती सैनी और सुनीता रानी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाल गृह के बच्चे तथा जिला बाल कल्याण परिषद, गुरुग्राम का सम्पूर्ण स्टाफ भी उपस्थित रहा।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य