Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 2, 2026 3:36 am

Haryana जेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉ किरण पुनिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी दहिया मालिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद महिला प्रदेश कार्यकारिणी में 52 पदाधिकारी और एक महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने फतेहाबाद जिले में संतोष माचरा को महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं। वहीं बिमला चौधरी, सरोज लुथरा और ओमपति देवी रोहतक जेजेपी की महिला वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष होंगी।

जेजेपी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रोमिला शर्मा, निर्मला परमार, संगीता चौहान, केलो देवी, डॉ सुखविंदर कौर, आयुषी यादव, शीला चहल, अनीता वर्मा, किरण भाटिया, अमिता ढांडा और निर्मला कुंडू को नियुक्त किया हैं। चित्रा डाबड़ा जेजेपी की महिला प्रदेश प्रधान महासचिव होंगी। इनके अलावा जसबीर कौर, गुड्डी लांगयान, चित्रा नैन, निर्मला रेढू, रूकमा सिहाग, राजेश धनाना और मुनेश देवी को महिला प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं महिला प्रदेश सचिव के पद पर रोशनी देवी, सुशीला देवी, सुदेश देवी, राजवंती कामोद, दर्शना लाठर, कमलेश शर्मा उकलाना, प्रियंका गोलन, बबीता डबवाली, अमनदीप कौर, शकुंतला देवी और मीरा देवी कोसली को नियुक्त किया हैं।

जेजेपी ने मीरा देवी दादरी, सीमा तहल्याण, कमलेश देवी झज्जर, ओमपति देवी गन्नौर, सुमित्रा सोनीपत, खुर्शीदा बेगम, शारदा नारनौल, कांता गन्नौर और अनीता ठाकुर को महिला प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया हैं। वहीं राजवंती रोहतक को महिला प्रदेश कार्यालय सचिव और कल्पना जोरड़ को महिला प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा बिमला हमींदपुर, नीलम नारनौल, सुनीता देवी दादरी, प्रियंका गामड़ी, तनु शर्मा, पूनम भोजावास, आशा यादव और सुषमा चौधरी जेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!