भाई से बगावत! तेज प्रताप ने तेजस्वी को किया अनफॉलो, बोले – अब सिर्फ महुआ की जनता से मतलब

SHARE:

13 OCTOBER, PATNA /बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार के अंदर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के बीच दूरियां अब खुलकर सामने आने लगी हैं। खबर है कि तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भाई तेजस्वी को फॉलो भी नहीं करते। रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें अब किसी से कोई मतलब नहीं है  उनका ध्यान सिर्फ महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता पर है। उन्होंने कहा चुनाव का समय है, नेता अपने-अपने क्षेत्र में जनता से मिल रहे हैं। मुझे भी सिर्फ महुआ की जनता की चिंता है, बाकी फालतू बातों से कोई मतलब नहीं।महुआ से विधायक मुकेश रौशन के नाम पर सवाल पूछे जाने पर तेज प्रताप ने तीखे लहजे में कहा कि वे “फालतू लोगों के नाम नहीं लेना चाहते। उन्होंने जोड़ा कि महुआ में विकास कार्य किसने किए, जनता सब जानती है  कौन सड़क बनवाया, कौन मेडिकल कॉलेज लेकर आया, यह छिपाने की बात नहीं है।तेज प्रताप ने यह भी कहा कि नामांकन की तारीख आने पर वे खुद इसकी जानकारी देंगे। हालांकि, तेजस्वी को अनफॉलो करने को लेकर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।गौरतलब है कि पार्टी और परिवार से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) का गठन किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 13 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, और वे खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां फिलहाल राजद विधायक मुकेश रौशन हैं।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य