Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 2, 2026 1:51 am

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप

13october 2025 delhi/दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को “लैंड फॉर जॉब” मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। अदालत ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि मामले में भ्रष्टाचार, साजिश और पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच आगे बढ़नी चाहिए।

यह मामला उस समय से जुड़ा है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक केंद्र में रेल मंत्री थे। सीबीआई की जांच के अनुसार, उस अवधि में रेलवे में ग्रुप-डी और अन्य पदों पर नियुक्तियों के बदले उम्मीदवारों से जमीनें बेहद कम कीमत पर ली गईं। कहा गया है कि ये जमीनें लालू परिवार के नाम या उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर स्थानांतरित की गईं। जांच एजेंसी ने इसे “नौकरी के बदले जमीन” का घोटाला बताया है, जिसमें सरकारी पद का दुरुपयोग और आपराधिक साजिश जैसे आरोप शामिल हैं।

अदालत ने सभी आरोपियों को चार्ज फ्रेमिंग के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश होने से राहत दी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और वे मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस केस का असर आरजेडी की चुनावी रणनीति पर पड़ सकता है। अदालत की अगली सुनवाई में सीबीआई को अपने साक्ष्य पेश करने होंगे, जिससे यह तय होगा कि मुकदमा आगे कैसे बढ़ेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!