Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

June 1, 2026 7:02 am

Haryana स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी” की बैठक में दी मंजूरी

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर — हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पतालों में दवाओं और इलाज में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार नई दवाएं और उपकरण खरीदे जा रहे हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हाल ही में हुई “स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी” की बैठक में लगभग 120 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच व उपचार सुविधाएं मिलेंगी।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर प्रदेश के 8 स्थानों पर एमआरआई मशीनें, 2 स्थानों पर सीटी स्कैन मशीनें, और 604 स्थानों पर ईसीजी जांच के लिए निर्धारित दरों को अंतिम रूप दिया गया है।

इसके साथ ही, हरियाणा के सभी नागरिक अस्पतालों के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से 67 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन खरीदे जाने के अनुबंध को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, ईएनटी रोगियों के लिए 22 नसल एंडोस्कोप लगभग 2 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे। टीबी (क्षय रोग) मरीजों के परीक्षण के लिए 40 ट्रूनेट मशीनें करीब 6 करोड़ रुपये में ली जाएंगी। वहीं, 15 पैथोडिटेक्ट मशीनों की खरीद लगभग 13 करोड़ रुपये में करने के अनुबंध को भी अंतिम रूप दिया गया है।आरती सिंह राव ने आगे बताया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए हैं। चिकित्सकों और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लगभग 75 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए विभिन्न दवा कंपनियों से अनुबंध किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस खरीद में कई महत्वपूर्ण दवाएं शामिल हैं — जैसे कि रक्तस्राव विकार (Bleeding Disorder) के मरीजों के लिए एंटी हीमोफिलिया EHL पुनः संयोजक कारक VIII इंजेक्शन, गर्भवती महिलाओं के लिए एंटी RH-O-D इंजेक्शन, आईएफए सिरप, और अन्य महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक्स एवं जीवन रक्षक दवाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!