Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 10:56 pm

राजस्थान डिजीफेस्ट के लिए आज नई दिल्ली में कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025: राजस्थान डिजीफेस्ट के लिए आज नई दिल्ली में कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह फेस्ट TiE ग्लोबल समिट 2026 के सहयोग से राजस्थान सरकार द्वारा 4–6 जनवरी 2026 को जयपुर के जयपुर एक्सिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा मामले और खेल मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर, भारत सरकार में डीपीआईआईटी के सचिव, श्री अमरदीप सिंह भाटिया, TiE दिल्ली के विशेष अध्यक्ष, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, और राजस्थान सरकार के सचिव और कमिश्नर, IT&C, डॉ. रवि कुमार सुरपुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें कई स्टार्टअप संस्थापक, उद्योग के नेता और TiE के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में यह समिट टेक्नोलॉजी, विकास और स्थिरता के स्तंभों पर आधारित है।

यह पहली बार किसी नॉन-मेट्रो शहर में आयोजित की जा रही है, जो यह दर्शाता है कि राजस्थान अब टेक्नोलॉजी, नवाचार और स्टार्टअप्स का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।“सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप इन द एआई एज- इनोवेशन, इम्पैक्ट एंड इन्क्लूज़न” थीम के साथ, यह समिट उन क्षेत्रों पर प्रकाश डालेगी जो भविष्य को आकार दे रहे हैं: जैसे एआई/एमएल, फिनटेक, एग्रीटेक, एआर/वीआर, मीडियाटेक, प्रॉपटेक, सस्टेनेबिलिटी, और हायर एजुकेशन पार्टनरशिप्स।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान सरकार में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा मामले और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कहा,“राजस्थान वह भूमि है जिसकी साहस, रचनात्मकता और दृढ़ता की एक लंबी परंपरा रही है।अब हमारा लक्ष्य है कि हम मिट्टी और रेत से आगे बढ़कर सिलिकॉन और सॉफ्टवेयर की दिशा में कदम बढ़ाएँ। कई नई नीतियों के साथ, हमारी सरकार माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप काम कर रही है। इसलिए, मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ- न केवल राजस्थान डिजीफेस्ट 2026 में भाग लेने के लिए, बल्कि राजस्थान में निवेश और व्यवसाय के अवसरों की खोज करने के लिए भी।”

 

राजस्थान सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (आईटी एंड सी) के सचिव व कमिश्नर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा, “TiE ग्लोबल समिट के सहयोग से राजस्थान डिजीफेस्ट का आयोजन हमारे उस सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके माध्यम से हम एक डिजिटल रूप से सशक्त, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार राजस्थान का निर्माण कर रहे हैं।यह एक ऐसी दृष्टि है जो सुनिश्चित करती है कि हम केवल आने वाले कल के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि हम आज ही जिम्मेदारी और सभी के लिए अवसरों से भरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। राजस्थान, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और तेजी से बढ़ते डिजिटल ढांचे के साथ, माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विज़न के पूर्णतः अनुरूप है। हमारा ध्यान डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और सतत विकास पर केंद्रित है, ताकि राजस्थान, भारत में विकास के अग्रणी राज्यों में अपनी मज़बूत पहचान बना सके।”

TiE ग्लोबल समिट 2026 के संयोजक और अध्यक्ष श्री महावीर प्रताप शर्मा ने कहा, “राजस्थान ने एक ऐसा अनुकूल माहौल तैयार किया है, जहाँ नवाचार को प्रोत्साहन मिलता है और प्रतिभा का सम्मान किया जाता है। दुनियाभर से होने वाली भागीदारी के साथ, हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जो उद्यमिता का उत्सव मनाए और साथ ही सार्थक साझेदारियों और प्रभावशाली बदलावों को आगे बढ़ाए।”

यह आयोजन 10,000 से अधिक उद्यमियों, 500 से अधिक निवेशकों, 100 से अधिक वैश्विक वक्ताओं और 30 से अधिक देशों से आने वाले 200 से अधिक स्टार्टअप्स को एक साथ लाएगा। सम्मेलन में कई प्रमुख आयोजन होंगे: जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर मीट, स्टार्टअप शोकेज़ और पिच सेशन, TiE विमेन ग्लोबल सेमीफाइनल और फाइनल, TiE यूनिवर्सिटी फाइनल्स, गेमिंग हैकथॉन, फिल्म फेस्टिवल, और TGS 100 प्रतियोगिता, जो भारत के सबसे निवेश योग्य स्टार्टअप्स को पहचानने के लिए आयोजित की जाएगी। इसके साथ-साथ, सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद भी होंगे। प्रतिनिधियों को नेटवर्किंग, निवेशक–स्टार्टअप स्पीड मीट्स, व्यावहारिक कार्यशालाओं और जयपुर की नवाचार संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले विशेष दौरों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!