Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 2:29 am

हरियाणा के किसान परेशान, मुख्यमंत्री घूम रहे जापान – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के किसान परेशान, मुख्यमंत्री घूम रहे जापान – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पहले बाढ़ और अब बेमौसम बरसात के कारण हरियाणा के किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैर सपाटे के लिए जापान निकल गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं नमी के नाम पर किसानों को होने वाले नुकसान पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत नमी का प्रतिबंध हटाकर किसानों से धान खरीदना चाहिए। सोमवार को वे अंबाला में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं है, वे तो तीन दिन के लिए जापान चले गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जापान तो पूर्व सीएम मनोहर लाल भी गए थे और उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बात कही थी, लेकिन एक रुपए का निवेश नहीं आया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नायब सैनी घूमने के लिए जापान गए है जबकि उन्हें हरियाणा में धरातल पर उतरकर किसानों की सुध लेनी चाहिए। साथ ही खराब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज किसानों को दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ और अब पक्की पकाई फसल पर बेमौसम बरसात से भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार बाढ़ पीड़ितों को ही मुआवजा नहीं दे पाई है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कि भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करती है, लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदेश में होने वाली धान और बाजरे की फसलों पर किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और जेजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मंडियों का दौरा करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!