Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 12:15 pm

नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 4 अक्तूबर – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट कहा है कि त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर दूध, दूध से बने उत्पादों तथा मिठाइयों की मांग में अचानक वृद्धि हो जाती है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व एवं व्यापारी मिलावटखोरी करने से भी बाज नहीं आते, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से मिठाई की दुकानों, डेयरियों, पैक्ड मिल्क प्रोडक्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रियों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे नियमित अंतराल पर जांच करें, संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने भरें और रिपोर्ट आने पर दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि आमजन का स्वास्थ्य और सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री होती दिखाई दे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दें।

इस अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा वर्ष 2025 में अब तक व्यापक स्तर पर निरीक्षण किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक कुल 1289 नमूने लिए गए, जिनमें से 987 नमूने सही पाए गए जबकि 302 नमूने फेल पाए गए। इन फेल नमूनों पर संबंधित दुकानदारों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!