Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 3, 2026 3:27 pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेपर रहित रजिस्ट्री, निशानदेही, व्हाट्सएप चैट बोट व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का वर्चुअल किया शुभारंभ

गुरुग्राम, 29 सितंबर-केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की डिजिटल पहलें अब नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसान, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने में मदद करेंगी। यह बात उन्होंने राजस्व विभाग की चार नई पहलों – पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट और राजस्व न्यायालय डिजिटल निगरानी प्रणाली – के शुभारंभ के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि इन पहलों के लागू होने से लोगों को सरकारी कार्यालयों में लंबी कतारों में इंतजार करने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सेवा अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनेगी।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डिजिटल निगरानी और पेपर रहित प्रणाली के माध्यम से किसानों और आम जनता के लिए जमीन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह पारदर्शी बनेंगे। अब नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए रजिस्ट्री और पैमाइश के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे दस्तावेज़ों की प्रक्रिया तेज, सरल और सुविधाजनक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि डिजिटल सेवाओं के माध्यम से न्यायालयों में चल रहे मामलों की जानकारी सीधे मोबाइल पर उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन सभी पहलों का उद्घाटन कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। इस अवसर पर हरियाणा के सभी जिलों में डिजिटल सेवाओं का लाइव संचालन शुरू हुआ। अब नागरिक घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्री, पैमाईस और अन्य राजस्व सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह डिजिटल पहल नागरिकों की सुविधा और सरकारी कामकाज की पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के लिए इसे फायदेमंद बताया, क्योंकि अब उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से समय की बचत के साथ-साथ लोगों की परेशानियों में भी कमी आएगी।

वहीं, विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि डिजिटल सेवाओं की शुरुआत से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर कड़ी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि यह नई पहल हरियाणा को स्मार्ट और आधुनिक राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने जनता से अपील की कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करें और सरकारी सेवाओं का लाभ सरल तरीके से उठाएँ।

इस अवसर पर डीसी अजय कुमार, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, ज़िला राजस्व अधिकारी विजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!