गुरुग्राम जनरल परेड़ के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने यातायात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए उचित आदेश/दिशा निर्देश।

SHARE:

जनरल परेड़ के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने यातायात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए उचित आदेश/दिशा निर्देश।

गुरुग्राम: 8 सितंबर , पुलिस उपायुक्त यातायत डा0 राजेश मोहन ने जनरल परेड के दौरान यातायात पुलिस में तैनात करीब 140 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश/आदेश दिए। पुलिस उपायुक्त यातायात ने  हुई जरनल परेड में हाजिर आए यातायात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आमजन के साथ मधुर व सभ्य व्यवहार करने, सच्ची निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के साथ-साथ आमजन को यात्रा के दौरान चौक चौराहो पर जाम की स्थिती का सामना न करना पडे इसके लिए तत्परता से कार्य करे और सडक मार्गो पर वाहनों का सुगमता से संचालन कराने बारे उचित दिशा निर्देश दिए। जिन सडक मार्गो पर गड्डे होने के कारण यातायात धीमा हो जाता है उन गड्डो की पहचान करके संबंधित जोनल अधिकारी औऱ TI/SHO ट्रैफिक संबंधित विभाग से संपर्क करके उन गड्डो को भरवाने बारे अवगत कराए ताकि आमजन को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।

द्वारका एक्सप्रैस वे पर यातायात नियमो की उल्लघना करने वाले

▪️पुलिस उपायुक्त यातायात डा. राजेश मोहन  ने परेड में उपस्थित सभी  ट्रैफिक, जोनल अधिकारी सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मचारियो को होने वाले सडक हादसो में कमी लाने के लिए लेन चेंज ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रोंग साईड ड्राइविंग आदि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ चालान अभियान चलाकर उनके अधिक से अधिक MV Act 1988 के तहत नियमानुसार चालान करने बारे उचित दिशा-निर्देश दिए।गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस सप्ताह लेन चेंज ड्राइविंग करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध विशेष चालान अभियान चलाया जाएगा। NH 48 और द्वारका एक्सप्रैस वे पर यातायात नियमो की उल्लघना करने वाले वाहन चालको पर कैमरो के माध्यम से online चालान भी निरंतर किए जा रहे है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य