विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए लगाई जाएगी विशेष हेल्प डेस्क , गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को

गुरुग्राम, 8 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा आगामी 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला से प्राप्त निर्देशानुसार यह पहल न्यायिक मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के उद्देश्य से की जा रही है।

गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को

विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए लगाई जाएगी विशेष हेल्प डेस्क

गुरुग्राम, 8 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा आगामी 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला से प्राप्त निर्देशानुसार यह पहल न्यायिक मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के उद्देश्य से की जा रही है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव डीएलएसए राकेश कादियान ने जानकारी दी कि इस लोक अदालत में आपराधिक चेक बाउंस केस, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं पानी के बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्लेम (एमएसीटी) सहित अन्य सिविल प्रकृति के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रैफ़िक चालान के निपटारे के लिए ट्रैफ़िक पुलिस के सहयोग से गेट नंबर 2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में एक निःशुल्क हेल्प डेस्क भी लगाई गई है। यहाँ वाहन स्वामी अपने आईडी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी दस्तावेज़ों की प्रतिलिपियाँ लेकर पहुँच सकते हैं।

इस हेल्प डेस्क पर उन्हें उनके चालान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और दरखास्त बनवाने में भी सहायता मिलेगी, जिसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर चालान का निपटारा किया जा सकेगा। यह सुविधा 13 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

राकेश कादियान ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनके मामले लोक अदालत के दायरे में आते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम से संपर्क करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!