Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 5:11 pm

दिल्ली / लाल किला परिसर से एक करोड़ का कलश चोरी

दिल्ली 6 सितंबर / लाल किले का परिसर …वो जगह जिसे हम इतिहास, संस्कृति और सुरक्षा के प्रतीक के तौर पर जानते हैं।लेकिन इसी परिसर के भीतर, गेट नंबर 15 के पास बने एक पार्क में, जैन समाज का एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था।श्रद्धालु पहुंचे थे…माहौल भक्ति से भरा था… मंडप सजा था… और बीच में रखा था क करोड़ का कलश। उस कलश में 760 ग्राम सोना और 50 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ना जड़े हुए थे।यानी सिर्फ एक कलश नहीं, बल्कि करोड़ों की आस्था और करोड़ों की कीमत एक साथ।लेकिन इसी आस्था के बीच हुई एक ऐसी वारदात, जिसने न सिर्फ श्रद्धालुओं को हिलाकर रख दिया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए।अचानक अनुष्ठान के दौरान कलश गायब हो गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।कार्यक्रम के आयोजक घबरा गए और तुरंत पुलिस को खबर दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।और जो फुटेज सामने आया… उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।क्योंकि उसमें दिखाई दिया एक शख्स,पंडित के वेश में धीरे-धीरे पंडाल में दाखिल होता है उसके कंधे पर झोला  टंगा है ,मौका मिलते ही वो कलश को उठाता है, झोले में डालता है और फिर भीड़ में ऐसे गायब हो जाता है जैसे कुछ हुआ ही न हो।

आरोपी की पहचान हो गई है जल्द गिरफ़्तारी होगी -पुलिस 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।लेकिन इस चोरी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सवाल ये हैं लाल किला परिसर जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर इतनी बड़ी चोरी आखिर कैसे हो गई? क्या वहां मौजूद सुरक्षा बलों और पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई?क्या धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा को सिर्फ औपचारिकता समझा जाता है?और सबसे बड़ा सवाल—क्या आस्था भी अब अपराधियों के लिए आसान निशाना बन चुकी है?ये घटना सिर्फ एक चोरी नहीं है।ये एक ऐसा संदेश है कि अपराधी अब भेष बदलकर, भीड़ में घुलमिलकर, और आस्था का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आस्था पर हमला… सुरक्षा पर सवाल… और करोड़ों की चोरी लाल किले से निकली ये खबर पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर रही है।कि अगर लाल किले जैसा सुरक्षित इलाका सुरक्षित नहीं है… तो आम जगहों की सुरक्षा पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!